फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है गिरती हुईं दिशा पाटनी का वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट

Mon, 26 Aug 2019 04:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा का स्टंट और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फिटनेस फोटो पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में दिशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट जिसका वो स्टंट करने के बाद गिरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी ने आज (26 अगस्त) को एक स्टंट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को महज 2 घंटे में करीब 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिशा फ्रंट फ्लिप करती नजर आ रही हैं। वहीं साथ में उनके ट्रेनर भी मौजूद हैं। दिशा पूरा स्टंट बखूबी पूरा करती हैं लेकिन अंत में बैलेंस नहीं संभाल पाती हैं और गिर जाती हैं। दिशा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'सोमवार की सुबह ऐसी रही, इस गिरने को प्लीज अनदेखा करें क्योंकि अब भी सीख रही हूं।'

पढ़ें: LFW 2019: स्लिट गाउन में कहर ढा रही थीं दिशा पाटनी, रैंप पर उतरीं तो देखते रह गए लोग
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर करीब 2 हजार सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर चुके हैं। इन कमेंट्स में एक कमेंट टाइगर श्रॉफ का भी है। टाइगर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- वाओ.. काफी ऊंचा जंप है। टाइगर के अलावा दिशा के फैंस भी इस वीडियो को लेकर दिशा की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिशा ने एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का वीडियो पोस्ट किया था।
 

4 of 5
tiger shroff disha patani - फोटो : Instagram
बता दें कि अक्सर दिशा पाटनी का नाम टाइगर श्रॉफ से जुड़ता रहता है। दोनों अक्सर साथ में लंच और डिनर पर स्पॉट भी होते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं कई बार टाइगर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो सिर्फ दिशा के दोस्त हैं। 

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने किया स्टंट, यूजर बोला- टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बात दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो दिशा की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ भारत थी। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म मलंग है। इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल भी हैं।

पढ़ें: अमेजन के जंगलों में आग लगते ही बॉलीवुड में चिंता, अनुष्का समेत कई दिग्गज सितारों ने ऐसे किए ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें