बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स के रूप में जाना जाता है। अभिनेता अक्सर अपनी फिल्मों में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करते दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी एक्शन के दौरान वह हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं और इसी स्टंट को करते हुए उनका पैर टूट गया है।