टाइगर श्रॉफ फिल्म जगत में वह एक एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। 2 मार्च को टाइगर का जन्मदिन है। बचपन में उनका नाम 'जय हेमंत श्रॉफ' रखा था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया, तब उनका नाम 'टाइगर' रख दिया गया। बचपन से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे टाइगर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सार्वजनिक नहीं करते। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। एक्टर 'हीरोपंती', 'बागी' और 'वॉर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें और उनकी कमाई के बारे में...