फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों कमाने के बाद भी इन 5 फिल्मों को मात नहीं दे पाए टाइगर श्रॉफ, जानें क्या है वजह

Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baaghi 2
महज 5वीं फिल्म से ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी धमक से बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। दूसरे दिन ही इस फिल्म ने 45 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आंकड़ा वीकेंड में 50 करोड़ और हफ्तेभर में 150 करोड़ पहुंच सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई कर 'पद्मावत' फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। लेकिन क्या आपको पता है करोड़ों कमाने के बाद भी 'बागी 2' 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
baaghi 2
किसी भी फिल्म की ओपनिंग से उसके आंकड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ और दूसरे दिन 45 करोड़ की कमाई की। भले ही करोड़ों की कमाई करके 'बागी 2' ने लोगों को हैरान कर दिया हो लेकिन फिर भी कमाई के मामले में कुछ फिल्मों से पीछे रह गई है। इसमें बाहुबली 2, टाइगर जिंदा है, गोलमाल अगेन, सुल्तान और दंगल फिल्में शामिल हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
baahubali 2
'बाहुबली 2' फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की थी और साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई थी। इस फिल्म के बाद कई सारी फिल्में आई लेकिन 'बाहुबली 2' के सामने सभी ढेर हो गई। ऐसे में 'बागी 2' की ओपनिंग महज 25 करोड़ रही जो कि इसकी कमाई के सामने थोड़ा कम जरूर है।
 

 

4 of 5
tiger zinda hai
टाइगर की 'बागी 2' 'बाहुबली 2' के अलावा सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' को भी पिछाड़ने में फेल हो गई। इस फिल्म ने पहले दिन 33.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'गोलमाल अगेन' 30.14 करोड़ की कमाई करके तहलका मचा दिया था। जबकि 'सुल्तान' ने 36.54 करोड़ और आमिर की 'दंगल' ने 29.78 कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dangal and Sultan
इन आंकड़ों से इतना तो तय है कि बॉलीवुड की इन दिग्गज फिल्मों की कमाई को मात देने में टाइगर पीछे जरूर रह गए हैं। हालांकि जबरदस्त ओपनिंग के साथ टाइगर की 'बागी 2' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट जरूर साबित हो सकती है। जिस हिसाब से टाइगर की फिल्म कमाई कर रही है ऐसे में 'बागी 2' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें