सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आपको घर पर बैठे ही देश विदेश की सारी बातें पता चल जाती हैं। कौन क्या कर रहा है, कौन कैसा दिख रहा है सारी बातें सामने आ जाती हैं। आपने कोई तस्वीर पोस्ट की या फिर कोई वीडियो शेयर किया वह तुरंत ही लोगों के बीच वायरल हो जाती है। हाल ही में एक मॉडल की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जो मॉडल है वह देखने में बिल्कुल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जैसी लग रही हैं। लोग इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो जा रहे हैं।