टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की दोस्ती तो जगजाहिर है। अक्सर दोनों की गहरी देस्ती को देखते हुए इनके रिलेशनशिप की खबरों से बॉलीवुड गलियारा गर्माया रहता है। हाल ही में फिर से दोनों को साथ घूमते देखा गया। दोनों की ये फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं। फोटोज में देखने वाली बात ये है कि दिशा के पैर में चोट लगी हुई है और टाइगर किय तरह उनका ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
काफी समय से इन दोनों के बीच रिलेशन की खबरें हैं लेकिन अभी तक दोनो में से किसी इस पर खुलकर कोई बात नहीं की है। एक दूसरे को दोनो बस अच्छा दोस्त ही बताते हैं। लेकिन इस बार ये तस्वीरें तो कुछ और ही बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क पार करते समय दिशा की ऑफ शोल्डर ड्रेस उड़ रही थी जिससे बचने के लिए दिशा उसे पकड़कर संभाले दिखीं। वहीं टाइगर भी एक डॉन्टिंग ब्वॉयफ्रेंड की तरह दिशा का हाथ पकड़ कर सड़क पार कराते नजर आए।
4 of 5
दिशा के पैर में चोट लगी हुई है जिसके कारण उन्होने पैर में पट्टी भी बांधी हुई है साथ ही वो बैसाखी के सहारे से चल रही थी। ऐसे में टाइगर को उनकी फिक्र होना तो लाजमी है।