फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव्स रवाना हुईं दिशा पाटनी, तस्वीरें देख फूटा लोगों का गुस्सा

Sun, 18 Apr 2021 02:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिशा अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर। हाल ही में टाइगर और दिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बता दें कि दोनों छुट्टियां मनाने के लिए वहां से मालदीव के लिए रवाना हुए थे। वहीं उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी वायरल हो रही हैं और जिन्हें देखकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कई फिल्मी सितारे वैकेशन मनाने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं कई सितारे तो छुट्टियां मनाकर वापस भी लौट भी आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड का चर्चित कपल टाइगर-दिशा भी छुट्टी मनाने के लिए मालदीव्स रवाना हो गए हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं कोरोना का कहर अपने चरम पर है और फैंस उनकी ये तस्वीर देखने के बाद भड़क उठे हैैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
टाइगर और दिशा की यह तस्वीरें इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट विरल भयानी ने साझा की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस दौरान टाइगर ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ दिशा पिंक ट्यूब टॉप, ब्लू जैकेट और ब्लू जींस में नजर आईं। हालांकि फैंस को दोनों का यह लुक काफी पसंद आ रहा है लेकिन उनकी नाराजगी है कि थमने का नाम नहीं ले रही।
 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर और दिशा की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स भी पीछे नहीं हटे और बयानबाजी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'बाद में फिर ये ही लोग कहते हैं 'स्टे होम'।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही लोग हैं जो कोरोना को और ज्यादा फैलाएंगे।' वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि 'दुनिया कोरोना से मर रही है और इन लोगों को वैकेशन की पड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
वहीं बात दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दिशा फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ भी दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें