फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। 'बागी 2' 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'बागी' की फ्रेंचाइजी है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की तीसरी कड़ी यानी कि 'बागी 3' का अनाउंटमेंट भी कुछ दिन पहले किया गया। इस फिल्म में भी टाइगर मुख्य किरदार में नजर आएंगे हालांकि एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।