फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट से दूर अनुष्का का इस पर आया दिल, इंस्टाग्राम पर खुलेआम शेयर की PHOTO

Thu, 22 Feb 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'परी' का प्रमोशन जारी है तो 'सुई धागा' की शूटिंग। पहली बार वरूण धवन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली अनुष्का इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। क्रिकेट और शूटिंग ने पति विराट से दूरी क्या बनाई अनुष्का तो किसी और को ही दिल दे बैठीं।
विज्ञापन

2 of 4
घबराइए मत। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार शूटिंग लोकेशन पर चल क्या रहा है। दरअसल, फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के चलते अनुष्का साड़ियों के लिए मशहूर जगह चंदेरी में हैं। मध्यप्रदेश का यह छोटा सा शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ साड़ियों के लिए जाना जाता है। जहां जाकर अनुष्का भी अपना दिल इन साड़ियों को दे बैठीं। अनुष्का ने यहां से एक दो नहीं बल्कि कई साड़ियां खरीदीं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। 
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ वरूण धवन भी मौजूद थे। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा दिन खूब सारी चंदेरी साड़ियां खरीदने में बीता। जो मैंने सीधा बिना थके लंबी मेहनत के बाद साड़ी तैयार करने वाले बुनकरों से लीं। कई बार तो कई साड़ी को बनाने में एक महीने से भी ज्यादा का समय लग जाता है। इन कारीगरों की मेहनत और कला के लिए दिल से सम्मान 🙏🏼
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि, फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसे शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अगर बात अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म की करें तो 'परी' 2 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अनुष्का बेहद डरावनी लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें