फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हो गया ब्रेकअप, 3 साल से हैं रिलेशनशिप में

Tue, 25 Jun 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Patani And Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड मेें रिश्तों के बदलने में देर नहीं लगती। आए दिन यंग जनरेशन के एक्टर्स का नाम किसी ना किसी के साथ जुड़ता रहता है, वहीं इनके ब्रेकअप की खबरें भी आती रहती हैं। इन्हीं में से एक कपल है दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ। दोनों करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। दोनों अक्सर जिस तरह साथ में स्पॉट होते आए हैं उसके बाद उनके रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

2 of 5
tiger shorff and disha patani - फोटो : social media
पिछले कुछ समय से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। अब एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, टाइगर और दिशा आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। दोनों के लिए बीता कुछ समय ठीक नहीं था। जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Patani, Tiger Shroff - फोटो : social media
वेबसाइट के मुताबिक टाइगर और दिशा आपसी सहमति से कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो गए हैं। पिछले दिनों दिशा पाटनी को आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर देखा गया था लेकिन ये इनके अलगाव का कारण नहीं है। दोनों के विचार आपस में नहीं मिल रहे थे। जब उनके बीच मतभेद हुए उसके बाद भी मामले को सुलझाने की कोशिश की गई और कई बार साथ में स्पॉट किया गया। बात बनती नहीं देख दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

4 of 5
tiger shroff disha patani - फोटो : social media
दोनों का मानना है कि रिलेशनशिप में रहने से अच्छा है कि दोनों दोस्त की तरह रहें। हालांकि बीती रात को टाइगर और दिशा को साथ में डिनर पर जाते देखा गया। ऐसे में उनके करीबी ने बताया कि 'टाइगर और दिशा दोनों मेच्योर हैं। सच्चाई ये है कि अब दोनों बतौर कपल साथ नहीं है। दो दोस्त मेें साथ में टाइम स्पेंड कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : social media
एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। 13 जून को जन्मीं दिशा पाटनी ने अपना करियर तेलुगू फिल्म लोफर से शुरू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से एंट्री की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें