रघुबीर यादव
रघुबीर को बचपन से ही गाने का शौक था और वह बॉलीवुड में सिंगर बनना चाहते थे। मां-बाप की सहमति नहीं मिलने पर वह 15 साल की उम्र में घर से भाग गए थे और एक पारसी थिएटर कंपनी से जुड़ गए थे। जबलपुर स्थित अपने गांव से रघुबीर ने स्कूली पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया।