फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर फैंस में उत्साह भी बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा लगता है कि मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' की टीम की दिवाली काफी रोमांचक होने जा रही हैं। 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म सलमान के करियर के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भाईजान के छह साल के करियर ग्राफ को देखा जाए तो अभिनेता को एक ब्लॉकबस्टर की दरकार है। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि दिवाली पर फैंस घर के साथ-साथ सिनेमाघरों को भी अपनी उपस्थिति से जगमगाएंगे। ऐसे में एक नजर डालते हैं सलमान की पिछली कुछ हिट फिल्मों पर।