अभिनेता इमरान हाशमी 'टाइगर 3' के बाद से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आए, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। बीते दिनों खबर आई थी कि वे 'डॉन 3' में हिस्सा रहेंगे। वहीं, अब अभिनेता से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान अदिवी शेष की फिल्म 'गुडाचारी 2' में काम करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस अदिवी के साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।