टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को निर्देशक मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म स्पाई-थ्रिलर आधारित लव स्टोरी होगी, जिसमें उनका लव एंगल कैटरीना कैफ के साथ दिखाया जाएगा। फिल्म के दो भागों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। एक था टाइगर, इस फिल्म का पहला पार्ट था जो 10 साल पहले 2012 में रिलीज हुआ था, वहीं, दूसरा भाग 'टाइगर जिंदा है' को 2017 में रिलीज किया गया था। अब उम्मीद है कि टाइगर 3 साल 2023 में रिलीज होगी।