फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: दमदार होगा सलमान-शाहरुख का एक्शन सीक्वेंस, इतने करोड़ खर्च कर रहे आदित्य चोपड़ा

Fri, 05 May 2023 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान का कैमियो सीन खूब पसंद किया गया। कुछ ही देर के लिए सही, लेकिन पर्दे पर जब दोनों सितारे एक साथ नजर आए तो हॉल सीटियों से गूंज उठा। अब फिल्म 'टाइगर 3' में एक बार फिर दर्शक इन दोनों सितारों को साथ देख सकेंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म के स्पेशल सीक्वेंस के लिए सलमान-शाहरुख आठ मई को शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए मेकर्स भी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान , शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की 'टाइगर 3' में उनका और शाहरुख खान का स्पेशल सीक्वेंस इस फिल्म की जान है। मेकर्स भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि इस सीन के लिए वे व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं और इसका बजट भी काफी तगड़ा रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन में दर्शकों को शाहरुख और सलमान खान का एक्शन देखने को मिलेगा। इसके लिए आदित्य चोपड़ा करीब 35 करोड़ रूपये खर्च कर रहे हैं। शाहरुख और सलमान खान जब एक ही फ्रेम में हों तो दर्शकों के लिए भी यह शानदार अनुभव होता है। 'पठान' में कुछ ऐसा ही रहा और उस फिल्म में सबकुछ सही होने के बाद अब आदित्य चोपड़ा 'टाइगर 3' को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।
Afwaah Review: वायरल वीडियो बनाने वालों के लिए सुधीर मिश्रा का सबक, नवाज और भूमि की जोड़ी में फंसा असली तोड़

4 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक 'टाइगर 3' में दोनों खान सुपरस्टार के एक्शन सीक्वेंस के लिए मेकर्स 35 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पांचवी है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 
Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? एक्ट्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। बात शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की करें तो जल्द ही वह फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी सामने आ रही है। पहले फिल्म की रिलीज के लिए 2 जून 2023 की तारीख तय थी। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
Ghajini 2: गजनी 2 के लिए आमिर खान और निर्माता अल्लू अरविंद आएंगे साथ, फिल्म को लेकर जल्द होगा बड़ा ऐलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें