फिल्म भारत में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत
सलमान खान की यह फिल्म साल 2019 में आई थी। इसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था, यही वजह है कि फिल्म को टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग मिली थी। पहले दिन इस फिल्म ने 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें कटरीना कैफ को उनके अपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था, जो पहले सलमान के साथ टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्म बना चुके थे।