एक फिल्म को हिट करवाने के लिए उसका प्रमोशन बहुत जरूरी है। एक समय था जब फिल्मों का प्रमोशन पोस्टर्स के द्वारा सबसे ज्यादा होता था। जगह जगह पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए जाते थे। लेकिन आज के समय में साउथ से लेकर बॉलीवुड जगत के स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए तरह-तरह के इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसके लिए पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। हैरानी तो तब होती है जब फिल्मों को हिट करवाने के लिए मेकर्स सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'क्रिमिनल' के समय भी मेकर्स ने प्रमोशन में सारी हदें पार कर दी थीं। आइए आपको थ्रोबैक थर्सडे में इस बारे में बताते हैं।