फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boney Kapoor: भाइयों के डेब्यू में बोनी कपूर ने बहाया था खूब पैसा, बोले- बच्चों के साथ नहीं दोहरानी थी गलती

Thu, 03 Nov 2022 10:35 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मिली जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें उनकी बेटी जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह जान्हवी कपूर की पहली फिल्म है, जिसे पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने भाइयों अनिल कपूर और संजय कपूर को लॉन्च किया था, तो बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जान्हवी कपूर की पहली फिल्म नहीं बनाई थी। इसी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाइयों को लॉन्च करने में उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन जान्हवी और अर्जुन के लिए वह ऐसा नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 4
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर से पूछा गया कि उन्होंने अपने बच्चों अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की पहली फिल्म क्यों नहीं बनाई, तो फिल्म निर्माता ने कहा कि यह उनका निर्णय था। उन्होंने कहा, 'मैंने अनिल और फिर संजय को लॉन्च किया था और मुझे रोकने वाला कोई नहीं था। मैं शक्कर पर गुड मिलाता रहता हूं और शक्कर में इतना गुड मिला की डायबिटीज का खतरा हो गया। मैं अपने भाई को लॉन्च कर रहा था और कोई कसर नहीं छोड़ी। पैसा पानी की तरह बहाया। लेकिन मैंने फैसला किया कि किसी और को मेरे बच्चों को लॉन्च करना चाहिए। एक बार जब वे पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे तो मैं उनके बाजार मूल्य के अनुसार निवेश करूंगा।'

Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार
विज्ञापन

3 of 4
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram
इसके आगे उन्होंने कहा, 'ये हमारी स्ट्रेटजी थी। भाई अनिल और संजय को लॉन्च करने में मैंने खूब पैसा लगाया क्योंकि उनसे इमोशनल कनेक्शन था। लेकिन अर्जुन और जाह्नवी के साथ हम ऐसी गलती नहीं करना चाहते थे। हमारा मनना था कि पहले उनको अपनी प्रतिभा के मुताबिक फिल्में मिलें, जिससे वो स्टेब्लिश हो जाए और फिर हम उन पर पैसा लगाएंगे।' वहीं, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि फिल्म 'मिली' के बाद जाह्नवी को अच्छी एक्ट्रेस का टैग मिल जाएगा। ज्ञात हो कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी 'इश्कजादे' के साथ अपनी शुरुआत की थी, जबकि जान्हवी ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी जल्द जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'वो सात दिन' ने अनिल कपूर को 1983 में लॉन्च किया था, जबकि संजय ने 1995 में 'प्रेम' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। अनिल ने पहले छोटी भूमिकाओं के साथ अपनी शुरुआत की थी, लेकिन 'वो सात दिन' में पद्मिनी कोल्हापुरे और नसीरुद्दीन शाह के साथ वह पहली बार मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए। संजय की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई और थिएटर में रिलीज देखने से पहले कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। गौरतलब हो कि 'मिली' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Prithviraj Kapoor: कर्मचारियों की मदद को तैयार रहते थे पृथ्वीराज, झोला फैलाकर खड़े हो जाते थे थिएटर के बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें