एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक विलेन रिटर्न्स
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख स्टारर एक विलेन की सीक्वल है। 'एक विलेन रिटर्न्स' मोहित सूरी के निर्देशन में 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद है कि पहले दिन ये फिल्म करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।