फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: इन तीन फिल्मों के आगे निकलेगा ‘भूल भुलैया 2’ का दम! जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस का हाल

Fri, 03 Jun 2022 05:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पृथ्वीराज, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 फिल्मों के लिहाज से काफी खास है। बीते कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें 'केजीएफ चैप्टर 2', 'भूल भुलैया 2', 'अनेक', 'धाकड़' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्मों की शानदार कमाई अब तक जारी है और कुछ सिनेमाघरों से गायब हो गईं। इनके बीच आज यानी 3 जून को 'विक्रम', 'मेजर' और 'सम्राट पृथ्वीराज' भी रिलीज हो गई है, जिनकी सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अब देखने को मिलेगी। लेकिन ये भी सच है कि बीते कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का दबदबा देखने को मिल रहा है तो वहीं 'केजीएफ 2' भी 50 दिन तक अपनी कमाई जारी रखने में कामयाब रही है। आइए आपको बताते हैं गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 7
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और फिल्म की शानदार कमाई अब तक जारी है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब मेकर्स की नजर 150 करोड़ के कलेक्शन पर है। फिल्म ने गुरुवार को 4.21 करोड़ की कमाई की है। कार्तिक की इस फिल्म की कुल कमाई 141.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 7
F3: Fun and Frustration - फोटो : सोशल मीडिया
एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन
विक्ट्री वेंकटेश और वरुण तेज की फिल्म 'एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 27 मई को रिलीज हुई थी और अपने पहले हफ्ते में इसकी कमाई अच्छी रही। इस फिल्म ने गुरुवार को 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 59.4 करोड़ रुपये हो गया है।
 

4 of 7
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ: चैप्टर 2
'केजीएफ: चैप्टर 2' साल 2022 में रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसे रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं और अब भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने कुल 1240 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश और श्रीनिधि शेट्टी के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
विज्ञापन

5 of 7
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
चंद्रप्रकाश द्विवेदी में निर्देशक में बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अपने मेगा बजट की वजह से चर्चा में है, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर नजर आई हैं। इस फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म अपने पहले दिन कुल 13 से 15 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम' रिलीज हो गई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के जरिए कमल हासन ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले दिन शानदार कमाई करेगी। हालांकि, चर्चा है कि कमल हासन की फिल्म पहले दिन पूरे भारत में कुल 40 से 45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी, जो एक बम्पर ओपनिंग होने वाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर
मुंबई हमले 26/11 पर आधारित फिल्म 'मेजर' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म मेजर संदीप की कहानी दिखाई गई है, जो मुंबई हमले में शहीद हो गए थे। आदिवी शेष, सई मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला की फिल्म पहले दिन 15-20 करोड़ की कमाई कर सकती है, जिसे एक बढ़िया ओपनिंग की तरह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें