फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Box Office Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई भूल भुलैया 2, धमाल मचाने को तैयार 'जनहित में जारी'

Fri, 10 Jun 2022 08:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भूल भुलैया 2, जनहित में जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां सम्राट पृथ्वीराज एक हफ्ते में ही ढ़ेर हो गई है तो वहीं भूल भुलैया 2 नए रिकॉर्ड बना रही है। आज नुसरत भरूचा की जनहित में जारी भी थियेटर में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर ही ये बंपर कमाई कर सकती है। वहीं विक्रम और मेजर की बात करें तो कमल हासन की विक्रम दक्षिण भारत में बहुत पसंद की जा रही है वहीं मेजर भी औसत कमाई कर रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते  सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम एकसाथ रिलीज हुई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर  अपना कमाल दिखाएंगी, लेकिन मेकर्स को जैसी उम्मीद थी वैसा न हो सका। तो चलिए आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 6
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विक्रम
हिंदी सिनेमा में इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्में खूब पसंद की जा रही हैं। पिछले दिनों 'पुष्पा', 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' की हिंदी बेल्ट में भी बंपर कमाई के बाद ये उम्मीद की जा रही थी विक्रम भी कुछ ऐसा ही धमाका करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पिछले छह दिनों में विक्रम ने देश भर में सभी भाषाओं में 135.25 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म के सातवें दिन के कारोबार की बात करें तो इस फिल्म ने सभी भाषाओं में आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक इस फिल्म ने कुल 143.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
मेजर पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई आदिवि शेष की मेजर ने पहले दिन हिंदी वर्जन में 1.10 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। लेकिन वीकेंड के बाद इस फिल्म की कमाई तेजी से घटी। रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 2.06 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं गुरुवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 1.54 करोड़ रुपये कमाई की है। 

4 of 6
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज से मेकर्स को काफी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही बंपर कमाई करने लगेगी, लेकिन इसका उल्टा हुआ। पहले दिन तो फिल्म की कमाई औसत रही। लेकिन वीकेंड के बाद ये फिल्म टिकट खिड़की पर मुंह के बल गिरी। आलम यह है कि लोग इसे देखने थियेटर में जा ही नहीं रहे हैं, इस वजह से बहुत जगह तो शो तक कैंसिल कर दिए गए हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के सातवें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का अब तक का कुल कलेकक्शन 55 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 का टिकट खिड़की पर अभी भी जलवा कायम है। इस फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी ये फिल्म डटी हुई है। लागत से दोगुनी कमाई करके ये फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। भूल भुलैया 2 के 21वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो औसत गति से इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 163.03 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जनहित में जारी
नुसरत भरुचा की फिल्म जनहित में जारी आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सामाजिक मुद्दे पर बनी ये फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक जरुरी संदेश भी देगी। उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म करीब 3 से 3.5 करोड़ की कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें