शुक्रवार का दिन आते ही लोगों के दिलों दिमाग में नई-नई फिल्मों का ख्याल आने लगता है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में सलाम वेंकी और वध रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्में छोटे बजट की हैं, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्में अच्छी कमाई कर सकती हैं। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2, भेड़िया और एन एक्शन हीरो भी लगी हुई है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।