ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कल यानि 8 सितंबर को फैंस के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई है तो वहीं कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में करीब 12.61 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, टिकट्स की बात करें तो पहले दिन मात्र हिंदी भाषा में ही फिल्म के 3,73,542 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी भाषा में 2,68,336 टिकट बेचकर करीब 7.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा तीसरे दिन फिल्म के 1,81,933 टिकट बिक गए हैं और इसी के साथ फिल्म ने 6.38 करोड़ की कमाई कर ली है।