बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर 1975 को राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ था। राज कुंद्रा के पिता लुधियाना से लंदन गए और वहां कंटेक्टर का काम करने लगे। उनकी मां भी एक दुकान पर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने लंदन से ही अपनी स्कूल शिक्षा हालिस की, लेकिन 18 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्हें एक बिजनेस आइडिया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बातने जा रहे हैं।