पिछले नौ महीने से चल रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने खत्म किया है। जिनमें बड़ा योगदान ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन का रहा है। वहीं कन्नड़ फिल्म कांतारा भी हिंदी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है। साल 2022 की शुरुआत साउथ और हिंदी फिल्मों के बीच चल रही लंबी बहस के साथ हुई थी। पिछले दिनों साउथ की फिल्में हिंदी सिनेमा को टक्कर दे रही थीं, वहीं अब भी यही हाल है। इसी बीच बीते दिन हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-