हर हफ्ते की तरह इस बार भी शुक्रवार का दिन दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज लेकर आने वाला है। बीते समय से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हो रही फिल्में अब ठंडी पड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन इस शुक्रवार सिने प्रेमियों को फिर से साउथ बनाम बॉलीवुड की झलक देखने को मिलेगी। दरअसल, आज एक तरफ साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक विक्रम वेधा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 भी रिलीज होने वाली है। इसी बीच बीते दिन हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-