फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों का दिवाली पर निकला दिवाला, आमिर की फिल्म तो हुई सुपरफ्लॉप

Mon, 28 Oct 2019 12:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम आदमी की तरह बॉलीवुड सितारों के लिए भी दिवाली के त्योहार उस समय और भी ज्यादा खास हो जाता है जब उनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है। पिछले कई साल में कई हिंदी फिल्म इस त्योहार के मौके पर रिलीज हुई लेकिन सफलता बहुत कम को ही मिली। आइए आज बात करते हैं उन फिल्मों की जो दिवाली के मौके पर तो रिलीज हुई लेकिन सुपरफ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

2 of 6
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

पिछली दिवाली में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की काफी चर्चा थी। हो भी क्यों था आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज इस फिल्म में थे। और वैसे भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाने वाले आमिर खान से दर्शकों को उम्मीदें भी काफी हैं लेकिन ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। फैंस ने इस बड़े बजट की फिल्म को सिरे से नकार दिया। पहले दिन का कलेक्शन तो कमाल रहा लेकिन धीरे-धीरे वो भी गिरता गया।
विज्ञापन

3 of 6
Mission Kashmir - फोटो : file photo

फिल्म- मिशन कश्मीर

संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। अच्छा-खासा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी लेकिन शायद दर्शकों को फिल्म का प्लॉट पसंद नहीं आया।

4 of 6
Saawariya

फिल्म- सांवरिया

यह बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म थी। साल 2007 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट वाली फिल्म थी।
विज्ञापन

5 of 6
Main Aur Mrs Khanna - फोटो : file photo

फिल्म- मैं और मिसेज खन्ना

यह भी साल 2009 में रिलीज हुई दिवाली के मौके पर बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन प्रेम राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया और यह फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप साबित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Action Replay - फोटो : file photo

फिल्म- एक्शन रिप्ले

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह एक बड़े बजट की फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। एक्शन रिप्ले का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। 

ये भी पढ़ें- शादी के बाद इन 5 सितारों की यह पहली दिवाली, कपिल शर्मा के घर तो आने वाला है नन्हा मेहमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें