बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों की भी एंट्री हुई है । इसमें मोहित रैना, सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे जैसे स्टार्स शामिल हैं । टीवी इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी है जिन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने उस फिल्म को ठुकरा दिया । आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी
4 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम 2' में अजय देवगन के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आई थीं। खबरों की मानें तो करीना से पहले इस फिल्म के लिए दृष्टि धामी को अप्रोच किया गया था । दृष्टि ने अपने सीरियल 'मधुबाला' के चलते इस रोल को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
3 of 7
ankita lokhande
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही हैं । वो फिल्म में कंगना के साथ झलकारी बाई का रोल करती नजर आएंगी । फराह खान ने अंकिता को फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' का ऑफर दिया था। इसके बाद सुनने में आया कि शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है ।
4 of 7
mrunal thakur
मृणाल ठाकुर
खबरों की मानें तो मृणाल को आमिर खान स्टारर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का ऑफर मिला था और उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
mohit raina
मोहित रैना
मोहित रैना की हाल ही में फिल्म 'उरी' रिलीज हुई है । इस फिल्म में मोहित के काम की बहुत तारीफ हो रही है । इससे पहले मोहित को बिपाशा बासु की फिल्म क्रिएचर 3डी ऑफर हुई थी। मोहित ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 7
saheer sheikh
शाहीर शेख
शाहीर टीवी के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं । एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले थे लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट ना होने की वजह से उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की।
अदा खान
एकता कपूर के शो 'नागिन' से फेमस होने वाली अदा खान ने एक सुपरहिट सुपरनैचुरल ड्रामा में काम किया था । इसका हिस्सा बनने के बाद अदा के पास कई फिल्मों के ऑफर आए थे। अदा ने भी शाहीर की तरह इन ऑफर्स को ठुकरा दिया।