फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में ही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का हुआ ऐसा हाल, बजट निकालना भी मुश्किल

Thu, 15 Nov 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। क्रिटिक्स और फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इसकी जमकर आलोचना की। जिसका नतीजा ये रहा कि एक हफ्ते बीतते-बीतते इसके कलेक्शन में 90-92 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई, जबकि ओपनिंग डे पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने जोरदार दस्तक दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
thugs of hindostan - फोटो : file photo
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक गुरुवार को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 50.75 करोड़, शुक्रवार 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार को 17.25, सोमवार को 5.50 करोड़ और मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह मंगलवार तक फिल्म ने 128 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने बुधवार को केवल 3.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 131.50 करोड़ रुपये जुटा लिए। मल्टीप्लेक्स की बजाय ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिंगल स्क्रीन में ज्यादा दर्शक बटोर रही है। 8 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म के बारे में माना जा रहा था कि छुट्टियों का फायदा इसेे मिलेगा लेकिन माउथ ऑफ पब्लिसिटी से इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

4 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : Instagram
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बजट 240 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन जिस तरह फिल्म की कमाई रही उसके बाद तो लगा कि 2 हफ्ते में ही यह फिल्म लागत से ज्यादा वसूल लेगी। फिलहाल कलेक्शन में लगातार गिरावट के बाद लग रहा है कि 150 करोड़ कमाना भी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें