आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 2 दिन ही हुए हैं और इसने कमाई के मामले में अब तक की फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं 52.25 करोड़ की कमाई के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।