फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में रावण का किरदार निभाता था ये एक्टर, पहली ही फिल्म में मिले कई अवॉर्ड

Sat, 10 Nov 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ashutosh rana - फोटो : dushman film
एक्टर आशुतोष राणा बॉलीवुड के अलावा मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी एक्टिव हैं। आशुतोष 10 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने 32 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया। शुरुआती दिनों में आशुतोष टीवी सीरियल में काम करते थे। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन

2 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
आशुतोष राणा का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ। यही से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की। बचपन में आशुतोष अपने गांव में होने वाले रामलीला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। रामलीला मंचन में वो रावण का किरदार निभाते थे। वहां उनके एक गुरु थे। जिन्होंने उन्हें टीवी और फिल्मों की दुनिया में काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
Ashutosh Rana - फोटो : Facebook
आशुतोष के गुरु ने उनसे कहा कि मुंबई पहुंचते ही उन्हें 'एस' अक्षर से जो भी प्रोजेक्ट मिले उसे साइन कर लें। मुंबई पहुंचने पर उन्हें पता चला कि डायरेक्टर महेश भट्ट स्वाभिमान नाम का सीरियल बनाने की तैयारी में है। आशुतोष, महेश भट्ट से मिलने पहुंचे और उनके पैर छूने के लिए झुके।

4 of 5
ashutosh rana - फोटो : file photo
बस फिर क्या था महेश भट्ट भड़क गए और आशुतोष राणा को फिल्म सेट से बाहर करवा दिया। दरअसल महेश भट्ट को बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई पैर छूकर काम मांगने की कोशिश करे। आशुतोष लगातार महेश भट्ट के ऑफिस के चक्कर लगाने लगे और जब भी महेश भट्ट दिखते तो पैर छू लेते। एक दिन आखिरकार महेश भट्ट ने उनसे पूछा कि जब उन्हें पैर छूना पसंद नहीं है तो क्यों उनके पैर छूते हैं। तब आशुतोष ने जवाब दिया कि ये उनके घर के संस्कार हैं कि जब भी कोई बड़ा मिले तो उसके पैर छुएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashutosh rana - फोटो : twitter
महेश भट्ट ने सीरियल स्वाभिमान में आशुतोष को विलेन का किरदार दिया। इस सीरियल के बाद आशुतोष ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वाभिमान के बाद उन्होंने फर्ज साजिश और वारिस जैसे कई सीरियल में काम किया। साल 1998 में उन्होंने फिल्म दुश्मन से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 1999 में रिलीज हुई संघर्ष के लिए भी उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें