सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर बॉलीवुड आया हुआ है। लंबे समय से ट्विटर पर हैशटैग 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड की हर फिल्म को निशाने पर लिया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में 'शमशेरा', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'लाल सिंह' चड्ढा समेत कई फिल्मों को बायकॉट का सामना करना पड़ा, जिसका असर इन फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा दिखा। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों का बहिष्कार भी अभी से शुरू हो गया है, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान बायकॉट के बारे में क्या सोचते हैं। आज हम आपको बायकॉट पर शाहरुख खान के बयान के बारे में बताने जा रहे हैं।