फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों 'स्वर कोकिला' आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को दे डाली थी थप्पड़ मारने की धमकी

Sat, 27 Feb 2021 03:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म जगत की महान गायिका आशा भोसले किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। किशोर कुमार की तरह उन्हें निर्विवाद रूप से बॉलीवुड का सबसे 'वर्सेटाइल सिंगर' माना जा सकता है। रोमांटिक गाने हों या दर्द भरे, गजल हो या ठुमरी या फिर वेस्टर्न टच के गाने। सबमें अपनी मधुर आवाज से 'आशा ताई' जान फूंक देती थीं। अपने इस वर्सेटेलिटी के कारण ही वे आरडी बर्मन और ओपी नैयर जैसे संगीतकारों की पहली पसंद रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Social Media
वहीं, अपने गानों से फैंस को दीवाना करने वाले हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हैं। हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जानेमाने संगीतकार हैं। हिमेश रेशमिया अच्छे संगीतकार के साथ-साथ फिल्म अभिनेता, निर्माता भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं एक बार आरडी बर्मन के बारे में रेशमिया ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जो किसी को गवारा ना था। हिमेश ने वर्मन के लिए जो टिप्पणी की थी वो आशा भोसले को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में उन्होंने हिमेश को थप्पड़ जड़ने की धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद आशा जी की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। फिर क्या था आशाजी ने भी हिमेश की इस गलती को भुलाते हुए उन्हें माफ कर दिया था।

4 of 5
आशा भोसले - फोटो : Social Media
आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को अगर 'स्वर कोकिला' कहा जाता है तो निश्चित ही 10 हजार से अधिक गाने गाने वाली आशा को बहुमुखी प्रतिभा वाली गायिका माना जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान वे अपनी स्वस्फूर्त हरकतें से किसी गीत को अलग ही अंदाज देकर ऊंचाई प्रदान कर देती थीं। आशाजी ने कई ऐसे सांग गाए जो हिंदी फिल्मों के लिहाज से मील का पत्थर माने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने कर्ज, रेडियो , खिलाड़ी 786 , एक्सपोज, तेरा सुरूर सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें