फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: रेखा से शादी के लिए मां को नहीं मना पाए विनोद मेहरा, विवादित रही एक्टर की पर्सनल लाइफ

Thu, 13 Feb 2020 01:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विनोद मेहरा - फोटो : ट्विटर
बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फिल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाती थीं। विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें  फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। आइए आज Throwback में आपको दिखाते हैं विनोद मेहरा की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
विनोद मेहरा - फोटो : ट्विटर
विनोद के फिल्म करियर के मौसम को खुशनुमा बनाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हीरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की हर एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रेखा के साथ विनोद मेहरा
इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया।

4 of 5
vinod mehra
1974 में आई निर्देशक-अभिनेता महमूद की फिल्म कुंवारा बाप में विनोद ने गेस्ट अपेयरियंस का रोल किया। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा को प्रतिष्ठा नहीं मिलने से विनोद अकसर उदास रहा करते थे। जब अभिनेता के रूप में उनके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं रहा तो वे निर्देशन के मैदान में उतरे। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है। इस दौरान वह हीरो के साथ साथ हीरो के भाई और दोस्त के तौर पर भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinod mehra
विनोद मेहरा ने ऋषि कपूर-अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'गुरुदेव' शुरू की, ये तीनों इंडस्ट्री के कामयाब सितारे थे, लेकिन गुरुदेव को बनने में लंबा वक्त लगा। ये भी कहा जाता है कि इन सितारों ने डेट्स देने में विनोद को बहुत सताया जिससे विनोद तनाव में रहने लगे। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही विनोद चल बसे। फिल्मों के अलावा विनोद मेहरा अपनी तीन शादियों की वजह से भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें