फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे आर्यन के साथ शाहरुख खान ने खेला फुटबॉल, थ्रोबैक वीडियो में नजर आई अभिनेत्री को पहचाना आपने?

Sun, 07 Jun 2020 10:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान भले ही कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन फिर भी वो हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनके तीनों बच्चे भी लाइम लाइट बटोरते हैं। शाहरुख भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उनके साथ समय व्यतीत करते हुए दिखाई देते रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने बेटे आर्यन के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आर्यन के साथ एक अभिनेत्री भी हैं। जिन्हें पहचानना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख कई मौकों पर अपने बच्चों के बारे में बात करते आए हैं। शाहरुख अक्सर कहते हैं कि वो अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। हाल ही में जो शाहरुख का वीडियो सामने आया है उसमें उनकी इस बात की सच्चाई का पता चल रहा है। शाहरुख केवल अपने बच्चों ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों के साथ भी समय बिताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे, शाहरुख खान - फोटो : Social Media
दरअसल ये वीडियो कई साल पुराना है। वीडियो में शाहरुख अपने बड़े बेटे आर्यन खान के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। उनके इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आर्यन के साथ हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री भी हैं। वीडियो में उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है। ये अभिनेत्री हैं अनन्या पांडे।
 

4 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : Social Media
वीडियो में आर्यन खान और शाहरुख खान साथ में फुटबॉल खेलने का फैसला करते हैं। शाहरुख दो में से एक टीम का कप्तान आर्यन को बनाते हैं और एक टीम का कप्तान शनाया को बनाते हैं। इसके बाद खेल शुरू होता है और शाहरुख गोल पर गोल मारते हुए नजर आते हैं। जिसे देख आर्यन थोड़ा चिढ़ जाते हैं। दोनों के बीच थोड़ी मजेदार बहस भी होती है। ये वीडियो काफी मजेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान
वीडियो उस समय का हो सकता है जब ये तीनों स्कूल में पढ़ते होंगे। वीडियो में अनन्या पांडे के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख के फैंस बाप- बेटे की इस प्यारी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें: नेशनल कैंसर सरवाइवर्स डे पर ताहिरा ने बढ़ाया कैंसर पीड़ितों का मनोबल, हर इंसान को बताया योद्धा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें