अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ
- फोटो : यूट्यूब
इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो के दौरान हुआ था। बातचीत के दौरान कपिल ने कैटरीना से सवाल किया, " बहुत सारी अभिनेत्रियां आती हैं, जैसे सोनाक्षी सिन्हा आईं और मुझे राखी बांध गईं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, बांध गईं तो बांध गईं, लेकिन कोशिश रहती है कि कोई ऐसा न करे। मैं इससे बचने की कोशिश करता हूं। पर हमने एक बात सुनी है कि आप 'शीला की जवानी' गाना जब शूट कर रही थीं तो आपने ये बोला था अक्षय मैं आपको राखी बांधना चाहती हूं।"