फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 Apr 2024 09:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में वे अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत चुकी हैं। उनकी फिल्म दो और दो प्यार जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आज हम आपको विद्या से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Zapatlela 3: दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार 'झपाटलेला 3', फिल्म का पोस्टर साझा कर मेकर्स ने की घोषणा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों में जबर्दस्त एक्टिंग करने वाली विद्या रियल लाइफ में भी अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिस्किट के अतिरिक्त पैकेट पाने की शर्त की वजह से वे एक बार पांच सितारा होटल  के बाहर भिखारी बनने का नाटक कर गिड़गिड़ा चुकी हैं। इस बात का खुलासा विद्या ने खुद एक साक्षात्कार के दौरान किया था।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया था कि हमारा एक आईएमजी ग्रुप हुआ करता था जो हर साल संगीत कार्यक्रम आयोजित करता रहता थे। यह तीन दिनों का उत्सव हुआ करता था। मैं उसमें वॉलिंटियर के रूप में काम किया करती थी। हम प्रोग्राम को आयोजित करने में मदद करते थे और इसके खत्म होने के बाद नरिमन प्वाइंट पर टहलने के लिए जाया करते थे। 

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत में उन्होंने बताया था कि एक बार उन्हें एक चुनौती देते हुए कहा गया कि एक पांच सितारा होटल के कॉफी शॉप का दरवाजा खटखटाकर उन्हें खाने के लिए कुछ मांगना है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि वे अभिनेत्री थीं तो उन्होंने तुरंत अभिनय शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या ने बताया कि मैंने बहुत बार दरवाजा खटखटाया और कहती रही कि मैंने कल से कुछ नहीं खाया है। हालांकि, इसके बाद भी वे लोग दूसरी ओर देखने लगे। अभिनेत्री ने बताया कि इसके बाद उनका दोस्त शर्मिंदा हो गया और उन्हें वापस बुला लिया। उन्होंने बताया कि वे ऐसा करके यह शर्त जीत गई थीं। ऐसा उन्होंने एक बिस्किट का पैकट जीतने के लिए किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें