उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया और फिर बड़े होकर भी बड़े परदे पर जबर्दस्त धमाल मचाया। फिल्मों के बाद अब उर्मिला ने राजनीति का रुख कर लिया है। #ThrowBackThursday में आइए आज बात करते हैं उर्मिला मातोंडकर की।
विज्ञापन
2 of 8
urmila matondkar
- फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। जो भाजपा का गढ़ है। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। इस सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी। उत्तर मुम्बई में 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
3 of 8
urmila matondkar
चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम उर्मिला श्रीकांत मातोंडकर लिखा है। बता दें कुछ दिनों पहले ये अफवाह फैलाई गई थी कि उर्मिला ने शादी के बाद अपना धर्म और नाम दोनों ही बदल लिया था। उर्मिला ने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है।
4 of 8
rangeela Urmila
लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 8
urmila matondkar
- फोटो : amar ujala
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने।
विज्ञापन
6 of 8
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Urmila Matondkar
- फोटो : instagram
बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।
उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति में कदम रख दिया है। वह अपनी स्टार छवि से अलग हटकर चुनाव प्रचार में जुटी हैं और अपनी रंगीला हवा फैला रही हैं। उनका भाजपा के धुरंधर नेता गोपाल शेट्टी से कड़ा मुकाबला है।