कभी-कभी
27 जनवरी 1976 में रिलीज हुई फिल्म कभी-कभी मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन, राखी गुलजार, शशि कपूर, वहीदा रहमान, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन भी नजर आए। फिल्म में शादी के एक सीन में इन दोनों को देखा जा सकता है। फिल्म में ये दोनों राखी (पूजा) के माता-पिता के रोल में थे।