फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Throwbackthursday 21 साल पुरानी इस तस्वीर को देख अक्षय और करिश्मा को याद आ जाएगी अपनी ये फिल्म

Thu, 09 Aug 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड में पुरानी बातें याद करना लोगों को काफी पसंद है। तो हमने सोचा आज #Throwbackthursday में बात करते हैं अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय आज सुपरस्टार हैं। साल में अक्षय की कम से कम 3 फिल्में रिलीज होती ही हैं। वहीं करिश्मा कपूर अपने समय की सबसे हिट एक्ट्रेस में से एक थी। वो सुपरस्टार थी। उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ काम किया। या यूं कहें उनके साथ हर एक्टर ने एक नहीं कई फिल्में की। हालांकि शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया।

विज्ञापन

Akshay kumar
#Throwbackthursday में आज हम आपके सामने लेकर आए हैं अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की ये फोटो। अक्षय और करिश्मा की ये फोटो इंस्टा बॉलीवुड फैंस क्लब ने शेयर की है। फोटो में अक्षय ने करिश्मा के कमर पर हाथ रखा हुआ है और पोज दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये तस्वीर कब की है तो आइए आपको बताते हैं।
 

लहू के दो रंग'
अक्षय और करिश्मा की ये तस्वीर हैं 1997 में आई फिल्म 'लहू के दो रंग' के गाने 'हसीनों को आते हैं क्या क्या बहाने' की। 21 मार्च को 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। अक्षय और करिश्मा की इस फिल्म ने 56 करोड़ कमाए थे।
विज्ञापन

लहू के दो रंग
अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्में की। सभी फिल्में पसंद की गईं। उस समय करिश्मा कपूर सुपरस्टार थीं और अक्षय कुमार भी करियर में आगे बढ़ रहे थे। 'लहू के दो रंग' को मेहुल कुमार ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अक्षय करिश्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह और फराह नाज भी अहम भूमिका में थे। तो इस बार #Throwbackthursday में बात हुई अक्षय और करिश्मा की। अगले हफ्ते लेकर आएंगे किसी नए स्टार की यादों के झरोखे से कुछ खास...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें