करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'तख्त' होगा जिसकी कहानी मुगल शासन के दौर की होगी जिसमें तख्त से प्यार और उसे हासिल करने की रंजिश दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
'तख्त' फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे। यानी कि यह मल्टीस्टारर फिल्म होगी। करण जौहर ने फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा फिल्म से जुड़ी और जानकारी भी शेयर की है।
करण जौहर की 'तख्त' फिल्म में स्क्रीनप्ले सुमित रॉय करेंगे तो वहीं फिल्म के डायलॉग हुसैन हैदरी लिखेंगे। यह फिल्म धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है। आपको बता दें, करण जौहर की यह दूसरी पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। 'कलंक' फिल्म भी पीरियड ड्रामा है जिसकी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन लीड रोल में है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है जबकि अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।