#Throwbackthursday में आज हम आपके सामने लेकर आए हैं अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की ये फोटो। अक्षय और करिश्मा की ये फोटो इंस्टा बॉलीवुड फैंस क्लब ने शेयर की है। फोटो में अक्षय ने करिश्मा के कमर पर हाथ रखा हुआ है और पोज दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये तस्वीर कब की है तो आइए आपको बताते हैं।
अक्षय और करिश्मा की ये तस्वीर हैं 1997 में आई फिल्म 'लहू के दो रंग' के गाने 'हसीनों को आते हैं क्या क्या बहाने' की। 21 मार्च को 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। अक्षय और करिश्मा की इस फिल्म ने 56 करोड़ कमाए थे।
अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्में की। सभी फिल्में पसंद की गईं। उस समय करिश्मा कपूर सुपरस्टार थीं और अक्षय कुमार भी करियर में आगे बढ़ रहे थे। 'लहू के दो रंग' को मेहुल कुमार ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अक्षय करिश्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह और फराह नाज भी अहम भूमिका में थे। तो इस बार #Throwbackthursday में बात हुई अक्षय और करिश्मा की। अगले हफ्ते लेकर आएंगे किसी नए स्टार की यादों के झरोखे से कुछ खास...।