हेलेन की भी ये दूसरी शादी थी। 1957 में हेलेन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन ये 16 साल की शादी हेलेन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। सलीम और हेलेन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। लेकिन वक्त के साथ हर मरहम भर गया और आज पूरा परिवार मिल जुल कर रहता है और हर फंक्शन में साथ नजर आते हैं।