अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और मेहर जेसिया (Mehr Jesia) आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आपसी सहमति से मंजूरी दे दी है। तलाक के बाद अर्जुन की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहेंगी। हालांकि अर्जुन और मेहर तलाक की अर्जी देने के बाद से अलग रह रहे थे। इन दोनों ने तलाक की अर्जी 30 अप्रैल 2019 को दी थी। अर्जुन रामपाल और मेहर के अलावा कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने शादी के कई साल बाद तलाक लिया। जानिए उन सितारों के बारे में...