अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान जैसे तमाम बड़े सितारों के मामले में पहले ही अपनी भद्द पिटवा चुकी मुंबई एनसीबी की टीम की साख को अर्जुन रामपाल के घर पड़ा छापा बड़ा झटका है। इस छापे के दौरान घंटों एनसीबी ने कोना कोना छान मारा लेकिन नशे का कोई सामान वह यहां से बरामद नहीं कर सकी। सितारों की ब्रांडिंग देखने वाली कंपनी की मुखिया बताती हैं कि इन छापों के बाद से संबंधित सितारों की ब्रांड वैल्यू में गंभीर गिरावट देखने को मिली है। फिल्मजगत में चर्चा है कि इन छापों के पीछे असल वजह कुछ और भी हो सकती है।