फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत दिख रहीं ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन, नजर हटाना भी होगा मुश्किल

Thu, 14 May 2020 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन - फोटो : ट्विटर
भारत की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और समझदारी से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। मिस यूनिवर्स से लेकर मिस वर्ल्ड तक, सभी खिताबों पर भारतीय सुंदरियों ने कब्जा किया है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 1994 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। दोनों अभिनेत्रियों की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ब्यूटी क्वीन्स - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। 19 नवंबर 1994 को ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ये दूसरी बार था जब कोई भारतीय सुंदरी मिस वर्ल्ड बनी थी। उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र 21 साल थी। 86 देशों की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ऐश्वर्या के सामने सुष्मिता सेन थीं। मिस इंडिया प्रतियोगिता के आखिरी चरण तक सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा, वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा। इसी के साथ सुष्मिता सेन विजयी होकर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में गई थीं।

4 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : ट्विटर
वहीं दूसरे नंबर पर आने के चलते ऐश्वर्या विस वर्ल्ड प्रतियोगिता में गई थीं। ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन ने इस लुक से सबका दिल चुरा लिया था। सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस को फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय और  सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में एंट्री ली और अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया। अभिनय की शुरुआत ऐश्वर्या राय ने तमिल फिल्म 'इरूवर' से की थी। उनकी पहली हिन्दी फिल्म 'और प्यार हो गया' थी। वहीं सुष्मिता सेन ने वर्ष 1996 में दस्तक से डेब्यू किया था। इस फिल्म में शरद कपूर उनके अपोजिट नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- जारी हैं सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडीशन? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें