फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: जब शाहरुख खान के बाल बनाती नजर आईं सुहाना खान, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर

Sun, 26 Apr 2020 08:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान - फोटो : ट्विटर
दुनिया इस समय खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से पीड़ित है और लॉकडाउन की वजह से घरों के अंदर कैद है। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना अपने पिता के बाल बनाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : social media

ये तस्वीर पुरानी है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में शाहरुख खान कुर्सी पर बैठे हुए हैं और सुहाना खान उनके बाल ठीक कर रही हैं। तस्वीर में सुहाना काफी छोटी दिखाई दे रही हैं। बता दें शाहरुख की फैमिली के साथ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
Suhana Khan - फोटो : Social Media
इससे पहले सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह मन्नत की बालकनी में खड़े हुए, समुद्र और सूरज को निहारते हुए दिखाई दे रही थीं। सुहाना के बाल खुले हुए थे और वह बेहद सुंदर दिख रही थीं। सुहाना की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

4 of 5
suhana khan - फोटो : social media
बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में रहती हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। इससे पहले सुहाना ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'एक्सपेरिमेंट कर रही हूं।' वहीं गौरी खान ने अपने बेटी की फोटो को शेयर करते हुए बताया कि सुहाना घर में रहकर मेकअप टिप्स सीख रही है। सुहाना खान की ये तस्वीरें भी खूब पसंद की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
बता दें सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। हालांकि, कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ आदि शामिल हैं। स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े पर्दे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें