फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर बैठे ऐसे करें इतिहास की सैर, लिस्ट में बाजीराव-मस्तानी की प्रेम कहानी से लेकर तानाजी तक शामिल

Tue, 21 Apr 2020 09:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इतिहास पर आधारित फिल्में - फोटो : Social Media
कहा जाता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। फिल्मों की वजह से लोग समाज में फैली बुराइयों और अच्छाइयों को देख और समझ पाते हैं। तो वहीं कई फिल्में इतिहास के पन्नों को पलटकर बनाई जाती हैं। इन फिल्मों में इतिहास की झलकियां ही नहीं बल्कि इतिहास के कई ऐसे किस्से होते हैं जिन्हें हम किताबों में तो पढ़ते ही हैं लेकिन असल मे भी फिल्मों के जरिए महसूस करना चाहते हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में आपका lockdown का सहारा बन सकती हैं। अगर आपको पसंद हैं ऐतिहासिक कहानियां तो आप इन फिल्मों को इस lockdown के समय में देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bajirao mastani
बाजीराव-मस्तानी
साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी मराठा शासक बाजीराव पेशवा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में बाजीराव की जिंदगी के अहम पहलू को छुआ गया है। फिल्म में जहां एक तरफ बताया गया है कि बाजीराव वीर पराक्रमी शासक थे। तो वहीं दूसरी तरफ उनका दूसरा पहलू जो उनकी निजी जिंदगी और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, भी दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के संवाद, कलाकारों का अभिनय एक एक चीज आपको बेहद पसंद आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तानाजी: द अनसंग वारियर
तानाजी: द अंसंग वारियर साल 2020 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई करना शुरू की थी और ये फिल्म लगातार रिलीज के 3 महीने तक कमाई करती ही रही थी। मराठा शासक वीर शिवाजी के एक घनिष्ठ मित्र और सूबेदार तानाजी मालुसरे की वीरता का बखान करती है। जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया था। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तो वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में सैफ अली खान ने उदय भान का निगेटिव किरदार निभाया था।

4 of 5
PADMAVAT
पद्मावत
साल 2018 में आई इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की जोड़ी दिखाई दी थी। फिल्म की कहानी चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के जौहर पर आधारित थी। ये फिल्म क्षत्राणियों की वीरता, साहस, प्रेम और समर्पण पर आधारित है। फिल्म में दीपिका ने रानी पद्ममावती की भूमिका निभाई है तो उनके साथ राणा रतनसिंह की भूमिका में अभिनेता शाहिद कपूर नजर आए हैं। तो वहीं रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। फिल्म में रणवीर का किरदार निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kesari - फोटो : social media
केसरी
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित हैं। जिसमें 21 सिक्ख मिलकर सारागढ़ी के किले को हमले से बचाते हैं। इस फिल्म को देखकर देशभक्ति का जज्बा जागता है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें