फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then and Now: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं आपके पसंदीदा सितारों की अनदेखी तस्वीरें, पहचानना होगा मुश्किल

Mon, 19 Jul 2021 09:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई सितारों को तो पहचान पाना मुश्किल होता है। आज हम आपको इन कलाकारों की ऐसी ही पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं। तब से अब तक इनके लुक और स्टाइल सेंस में भी काफी बदलाव आ गया है। सितारों की पुरानी तस्वीरें देख आप को भी पुराना वक्त याद आ जाएगा। 

अक्षय कुमार 
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी की, यानी अक्षय कुमार फिल्मों में काम करने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में वेटर और शेफ का काम किया करते थे। मुंबई वापस लौटे तो उन्होंने एक फोटोग्राफर के कहने पर मॉडलिंग शुरू कर दी। अक्षय कुमार को महेश भट्ट की 1987 की फिल्म 'आज' में एक मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर के रूप में रोल दिया गया था। हालांकि उनका नाम क्रेडिट में नहीं था। उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई 'सौगंध' थी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान और करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर 
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में करीना कपूर के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आया। करीना कपूर ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में करीना के अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में करीना का लुक अब की अपेक्षा काफी अलग है। इसके बाद करीना 'मुझे कुछ कहना है', 'यादें', 'अजनबी' और 'अशोका' जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों में किरदार के अनुसार करीना ने अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। करीना की सैफ अली खान के साथ 'टशन' फिल्म लुक की वजह से काफी चर्चा में रही। यह फिल्म साल 2008 में आई थी जिसमें करीना पहली बार जीरो फिगर में दिखीं।
विज्ञापन

3 of 6
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर 
'झकास' स्टार अनिल कपूर अपनी उम्र को भी मात देते हैं। करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर ने टपोरी स्टाइल वाले कई किरदार निभाए। बाद में वो हॉलीवुड भी पहुंचे और 'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म की। 
 

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण 
स्कूल बस के पीछे बैठीं ये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट टीशर्ट पहना हुआ है। फ्लैशबैक फ्राइडे के तहत दीपिका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू
स्कूल के दिनों से तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स में काफी रुचि रही है। उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा था- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
तस्वीर में रणवीर सिंह स्कूल ड्रेस पहने अपने बचपन के दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। उस वक्त बिल्कुल सामान्य बच्चे की तरह नजर आ रहे हैं रणवीर आज बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें