फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: सलमान करना चाहते थे जूही चावला से शादी, 'पिता से हाथ मांगने भी गए थे लेकिन...'

Thu, 07 May 2020 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही - फोटो : instagram
सलमान खान का नाम कई लड़कियों से जुड़ा, जिनमें से ज्यादातर उनकी को-स्टार्स ही रहीं। चाहे बात संगीता बिजलानी की हो, सोमी अली की या फिर ऐश्वर्या राय की। इनमें से कुछ हसीनाओं के साथ सलमान का रोमांस सीरियस चला तो कुछ के साथ उनकी आज भी दोस्ती है। लेकिन ये बात किसी ने नहीं सोची होगी कि सलमान खान कभी जूही चावला के अलावा किसी और से शादी ही नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 5
जूही - फोटो : Twitter
दरअसल जूही चावला ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें कभी सामने नहीं आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान कभी जूही से शादी करना चाहते थे और इसके लिए उनके पिता से हाथ मांगने भी गए थे। यह बात खुद सलमान खान ने अपने चैट शो में बताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान और जूही - फोटो : ट्विटर

सलमान ने कहा था- 'जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं क्या चाहिए था उनको, मैं जूही के लिए उन्हें फिट नहीं लगा था?' बता दें सलमान और जूही ने कभी किसी फिल्म में लीड जोड़ी की भूमिका नहीं निभाई। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, "जूही मेरे साथ काम नहीं करना चाहती है!"

4 of 5
juhi chawla - फोटो : insatgram
आपको हैरानी होगी कि जूही चावला का नाम किसी एक्टर के साथ नहीं जुड़ा क्योंकि करियर की शुरुआत में ही उनकी मुलाकात कारोबारी जय मेहता से हो गई थी। जय पहले से शादीशुदा थे लेकिन प्लेन दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उस दौरान जूही की मां की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। ऐसे में जय उनका सहारा बने। आखिरकार जूही ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media

वहीं सलमान आज भी कुवारे हैं। कई बार वह शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार वह दूसरे व्यक्ति को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देने में असफल रहे। सलमान खान का मानना है कि शादी से ज्यादा फ्रेंडशिप बेहतर होती है जिस पर वह भरोसा भी करते हैं। सलमान खान की अगली फिल्म राधे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें